Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

देहरादून में हुआ लाखों की चोरी का खुलासा

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई चोरी की बड़ी घटना का दून पुलिस ने खुलासा किया है।  जिसमे पुलिस ने पंजाब के 2 शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 41 लाख रू0 मूल्य के आभूषण, विदेशी करेंसी व अन्य सामग्री हुई बरामद की गई है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा दूधली रोड से घटना में सम्मिलित दो अभियुक्तों सौरभ मनदीप को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का शत प्रतिशत माल बरामद किया गया।

अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे दोना सपेरा जनजाति के खानाबदोश किस्म के लोग हैं, जिनका कोई स्थाई ठिकाना नहीं है। चोरी की घटना को अंजाम देने के दौरान अभियुक्तो द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है तथा सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए घटना स्थल तक आने जाने हेतु रेलवे पटरी का प्रयोग किया जाता है तथा घटना को अंजाम देने के बाद तुरंत अपने कपडे भी बदल लिए जाते है, जिससे कोई उन्हें पहचान न सके।

अभियुक्तो द्वारा घटना करने के लिए आते समय और घटना करने के बाद जाते समय पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग किया जाता है तथा रेलवे पटरी के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा न होने के कारण उसके आस पास के घरों को ही घटना के लिए चिन्हित किया जाता है।