Breaking News

पश्चिम बंगाल के फालता में टीएमसी नेता जहांगीर खान को पुलिस ने हाफ पैंट में घुमाया     |   ईरान ने अमेरिकी हमले की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया     |   स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अगली सूचना तक बंद रहेगा: पर्शियन गल्फ वॉटरवे मैनेजमेंट अथॉरिटी     |   '2047 तक विकसित भारत का संकल्प‘, NDA की बैठक में बोले गृह मंत्री अमित शाह     |   ‘पीएम मोदी ने देशहित को हमेशा ऊपर रखा’, NDA की मीटिंग में अमित शाह ने कहा     |  

टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग आज पूर्ण रूप से रहेगा बंद

राष्ट्रीय राजमार्ग 09 टनकपुर से चंपावत के मध्य आज भारी वाहनों के लिए पूरे दिन और हल्के वाहनों के लिए सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। स्वाला मार्ग पर मलवा आने के कारण जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए लिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने अवगत कराया कि विगत दिनों जिले में हुई भारी बारिश के कारण विभिन्न क्षति के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग घाट से टनकपुर तक विभिन्न 28 स्थानों में बाधित हो गया था इन सभी स्थानों में मार्ग को ठीक कर यातायात सुचारू किया गया, लेकिन मार्ग अंतर्गत स्वाला किलोमीटर 106.300 जो अतिसंवेदनशील स्थल है उसमें लगातार पहाड़ी से मलवा गिरने के कारण यातायात अवरुद्ध है जहां से लगातार मलवा हटाए जाने का कार्य किया जा रहा है।

बुधवार को भी एन एच द्वारा उक्त स्थान में 5 मशीनों के माध्यम से मलवा हटाने का कार्य किया गया, लगातार पहाड़ी से मलवा आने के कारण सड़क नहीं खुल पाई।जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि गुरुवार को भी सुबह से ही उक्त स्थान स्वाला पर सड़क से मलवा हटाने का कार्य किया जाएगा। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि उक्त सड़क मार्ग सीमांत क्षेत्र को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क होने के कारण इस मार्ग का खुलना अत्यंत आवश्यकीय भी है।

गुरुवार को उक्त सड़क मार्ग समय से खुले, इस हेतु आम लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर भारी वाहन पूरे दिन और हल्के वाहनों के लिए सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक चंपावत से टनकपुर के मध्य आवागमन पूर्णतया बंद रहेगा। सड़क न खुलने की स्थिति के बारे में आज दोपहर 12 बजे से पूर्व सभी को अवगत करा दिया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी ने एन एच, पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।