Breaking News

अल कायदा AQIS के डिप्टी अमीर आतिफ याह्या पर US ने रखा $10 मिलियन का इनाम     |   PM मोदी ने काशी से पुणे के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई     |   काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है: PM मोदी     |   अफगानिस्तान ने यूनिवर्सिटी हमले को लेकर काबुल में पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब     |   TVK चीफ विजय ने तिरुचेंदूर मंदिर का किया दौरा     |  

हरिद्वार में किसानों की पसंदीदा खेती, स्ट्रॉबेरी की खेती

उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के किसान इन दिनों स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि चावल, ककड़ी और सब्जियों के मुकाबले स्ट्रॉबेरी में ज्यादा मुनाफा मिलता है। अधिकारियों के मुताबिक कुछ साल पहले तक गिने चुने किसान ही स्ट्रॉबेरी की खेती करते थे, लेकिन आज जिले में करीब 25 हेक्टेयर जमीन पर स्ट्रॉबेरी की पैदावार हो रही है।

स्ट्रॉबेरी की खेती से इलाके की महिलाओं को भी रोजगार के नए मौके मिले रहे हैं। स्ट्रॉबेरी का सीजन अक्टूबर से अप्रैल के बीच रहता है। किसानों के मुताबिक वे हिमाचल प्रदेश से पौध खरीदते हैं और फसल को उत्तर भारत की कई मंडियों में बेचते हैं।