Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

देहरादून नगर निगम द्वारा चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नगर निगम के द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुवात की गई, जिसमे शहर के नगर निगम के कर्मचारियों को स्वच्छता से संबंधित उपकरण देकर उन्हें हरी झंडी दिखाकर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शहर में रवाना किया।

इस मौके पर शहरी विकास मंत्री ने कहा कि स्वच्छता जीवन के लिए अति आवश्यक है स्वच्छ भारत के तहत नगर निगम में जगह जगह सफाई कर्मचारी के द्वारा विशेष तौर से सफाई का काम किया जा रहा है, इसी के तहत आज भी अलग अलग उपकरणों के साथ टीमों को रवाना किया गया है ताकि आने वाले दिनो में डेंगू जैसी बीमारी पर भी नियंत्रण किया जा सके।

वही नगर निगम आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता को लेकर लागतार नगर निगम अभियान चलाता रहता है उसी के तहत ये चलाया जा रहा है और डेंगू ना फैले उसके लिए काफी प्रयास किए जा रहे है।