Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

उत्तराखंड में लगाए जा रहे हैं स्मार्ट मीटर

देश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी अब विद्युत उपभोक्ताओं के घर पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। यह स्मार्ट मीटर प्रीपेड होगा और प्रीपेड मोबाइल की तरह उपभोक्ता ऑनलाइन रिचार्ज करवाकर जितना चाहे उतना बिजली उपयोग कर सकते हैं। इसको लेकर सरकार ने कार्यदाई संस्थाओं को नियुक्त कर दिया है जो जल्द ही स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू करने वाली है।

राज्य में कुल 15 लाख 87 हजार उपभोक्ताओं के घर पहले फेज में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार के अनुसार तकनीकी के इस दौर में उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के मकसद से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर ऐसा आधुनिक बिजली मीटर है जिसका कन्ट्रोल उपभोक्ता के हाथ में है। स्मार्ट मीटरिंग के कार्य से उपभोक्ताओं के कई लाभ होंगे। बिलिंग में मानवीय हस्तक्षेप समाप्त हो जाएगा। इससे बिलिंग संबंधी शिकायतों में भी कमी आएगी। उपभोक्ता को हर माह मीटर रीडिंग कराने से छुटकारा मिलेगा। एमडी यूपीसीएल ने बताया कि पुराने मीटर को स्मार्ट मीटर से बदलने पर कोई इंस्टॉलेशन शुल्क नहीं लिया जाएगा।