Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

हरिद्वार में एसडीआरएफ ने दो कांवड़ियों को डूबने से बचाया

एसडीआरएफ की टीमों ने हरिद्वार के अलग-अलग घाटों पर डूब रहे दो कांवड़ियों को बचाया।

हरियाणा के रोहतक से आए पवन कुमार सोमवार को कांगड़ा घाट पर गंगाजल लेने के दौरान गंगा नदी की तेज धारा में बह गया। मुस्तैदी दिखाते हुए उसी वक्त एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें बचा लिया।

दूसरी घटना में एसडीआरएफ ने बैरागी कैंप में कांवड़िया गिरीश कुमार को नदी में डूबने से बचाया।