Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

गौरीकुंड में फंसे तीर्थयात्री को SDRF पुलिस जवानों ने स्लाडिंग जोन सोनप्रयाग पहुंचाया

केदारघाटी में विगत गुरुवार से लगातार बारिश जारी है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पहले अलर्ट जारी किया था ,जिसे लेकर जिला प्रशासन ने एहतियातन सुरक्षा की दृष्टि से गुरुवार को तीर्थयात्री को सोनप्रयाग से केदरनाथ धाम के लिए नहीं भेजा गया। वहीं शुक्रवार सुबह हल्की बारिश होने पर गौरीकुण्ड में फंसे तीर्थयात्री को एसडीआरएफ व पुलिस के जवानों ने स्लाडिंग जोन सुरक्षित पार कराकर सोनप्रयाग पहुंचाया।

जिला प्रशासन ने जारी बारिश को देखते हुए सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को अभी सोनप्रयाग में रोका हुआ है। सेक्टर अधिकारी सोनप्रयाग ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से पैदल मार्ग पर सफर करना असुरक्षित बना हुआ है, जिसे देखते हुए तीर्थयात्रियों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया जा रहा। बारिश बंद होने के बाद ही पुनः तीर्थयात्रियों को केदारनाथ धाम दर्शनों को भेज जाएगा।