Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

Uttarakhand: हरिद्वार सीट पर विकास के मुद्दे को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने

Lok Sabha Election 2024: हरिद्वार सीट पर बीजेपी ने इस बार रमेश पोखरियाल निशंक की जगह पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उम्मीदवार बनाया है। रावत का कहना है कि ये चुनाव विकास के मुद्दों पर लडा जा रहा है जिसमें बीजेपी का हाथ ऊपर है। कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने पिछले दस सालों में इस इलाके में विकास के कई काम देखे हैं और वो इस चुनाव में बीजेपी को वोट देने की सोच रहे हैं।

दूसरी ओर कांग्रेस का कहना है कि राज्य में विकास के काम रुके हुए हैं और बेरोजगारी बढ़ रही है। कांग्रेस ने यहां से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को मैदान में उतारा है। कांग्रेस के दावे से इस इलाके की कुछ गांव वाले भी इत्तेफाक रखते हैं। उनका कहना है कि रोजगार के कम होते मौके यहां एक बडा मुद्दा है।

बीजेपी के हरिद्वार के शहरी इलाकों में ज्यादा पैठ है। यहां के लोगों का कहना है कि विकास के काम तो हो रहे हैं लेकिन कुछ स्थानीय मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी पांच सीटों पर बीजेपी को जीत मिली थी।