Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

हरिद्वार जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की छापेमारी से मचा हड़कंप

हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने हरिद्वार के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जिससे अधिकारियों में हड़कंप मचा दिया। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने कार्यालय में समय से उपस्थित रहें ताकि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सुबह 10:15 बजे से मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय, जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय (बेसिक और माध्यमिक), और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी के.के. गुप्ता, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दर्शन सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अशोक वैद्य, प्रधान सहायक दीपक सैनी, और ड्राइवर मनवर सिंह नेगी अनुपस्थित मिले। इसके अलावा, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक/माध्यमिक) कार्यालय में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी महेश मैथानी भी गैर-हाजिर पाए गए, इसके बाद, 10:25 बजे जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया गया, जहां जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत और डाटा एंट्री ऑपरेटर गौरव उप्रेती भी अनुपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने साफ किया कि अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और अनुपस्थित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।