Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

पुलिस की सतर्कता से बची 18 लोगों की जिंदगी

सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास मूसलाधार बारिश के चलते देर रात जनपद नैनीताल के रामगढ़ के झूतिया गांव में जल भराव में फंसे 18 लोगों को पुलिस टीम ने सफल रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया है।

13 सितंबर की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि रामगढ़ के झूतिया गांव में शनि मंदिर के पास बरसाती नाले का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। और गांव के कई लोग फंसे हुए हैं।

इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर प्रभारी निरीक्षक भवाली डी आर वर्मा उपरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी रामगढ़ मय पुलिस टीम व एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम पहुंचे और सफल रेस्क्यू अभियान चलाकर रात्रि में जल भराव में फंसे 18 लोगों का सफल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।