Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

देहरादून में कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन का ट्रैफिक प्लान तैयार

देहरादून में कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरा ट्रैफिक प्लान बना रखा है, जिसके तहत शहरी क्षेत्रों में कांवड़ियों के वाहनों को आवागमन करने की इजाज़त नहीं है. एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि किसी भी कांवड़ वाहन को नगर क्षेत्र में आने की अनुमति नहीं है.

चाहे वो सहारनपुर, हरिद्वार या मसूरी की तरफ से आ रहा हो, उन्होंने कहा कि किसी भी कांवड़ वाहन को आशारोड़ी या विकासनगर की तरफ से हरिद्वार के लिए जाना है तो वो आई.एस.बी.टी से रिस्पना पुल होते हुए जाएंगे,

अगर कोई हरिद्वार या ऋषिकेश से विकासनगर जाना है तो वो भी इसी तरह रिस्पना पुल से आईएसबीटी और शिमला बायपास रोड के रास्ते से जाएंगे, लेकिन उन्हें मसूरी मार्ग का उपयोग करने की अनुमति नहीं है.