Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Uttarakhand: ऋषिकेश नगर निगम की खास पहल, शहर में तीन जगह बनाए प्लास्टिक बैंक

उत्तराखंड में ऋषिकेश नगर निगम ने प्लास्टिक के कचरे से निपटने और शहर को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए खास पहल शुरू की है। नगर निगम की तरफ से ऋषिकेश में तीन जगह- बस स्टैंड, त्रिवेणी घाट और वीरभद्र में प्लास्टिक कचरा बैंक बनाए गए हैं। इन बैंकों को प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा करने के लिए डिजाइन किया गया है, जहां उसे रीसाइकिल करके दोबारा इस्तेमाल में लाया जाता है। 

प्लास्टिक के कचरे को इकट्ठा करने के अलावा ऋषिकेश नगर निगम ने रीसाइकिल मटेरियल को इस्तेमाल करके एक नया पार्क बनाया है। इस पार्क को बनाने का मकसद पर्यावरण और सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देना है। शहर में प्लास्टिक का इस्तेमाल कम हो, इसके लिए नगर निगम ने इको-फ्रेंडली ऑप्शन के तौर पर कपड़े के थैले बांटना शुरू कर दिया है। 

ऋषिकेश नगर निगम की इस पहल का लोग समर्थन कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि प्लास्टिक का बेहतर ढंग से मैनेजमेंट करके शहर की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ावा मिलेगा।