Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

Pithoragarh News: हर बूथ पर सुनी जाएगी प्रधानमंत्री के मन की बात

पिथौरागढ़। भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी के मन की बात का पहला एपिसोड कार्यक्रम 30 जून को प्रसारित होगा। इस कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ स्तर पर सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने अपनी -अपनी जिम्मेदारी तय कर मन की बात को जनता के बीच सुनना है।

बैठक में प्रदेश सह संयोजक मन की बात ललित पंत, निवर्तमान अध्यक्ष नगर पालिका राजेंद्र रावत, जिला उपाध्यक्ष उमेश महर, जिला महामंत्री राकेश देवलाल, जिला मीडिया प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष दिनेश कापड़ी, मंडल अध्यक्ष अमित बम, नगर महामंत्री कविंद्र शाह, विक्रम वाल्मीकि, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश रावत, रोहन बिष्ट, आदिउपस्थित थे।