Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

पिथौरागढ़ के लोग नेपाली सिग्नल पर निर्भर

पिथौरागढ़ जनपद के नेपाल सीमा से सटे हल्दू ग्राम सभा क्षेत्र में कनेक्टिविटी न होने से ग्रामीणों को खासा दिक्कत परेशानी का सामना करना पड़ता है. गांव में जिओ कंपनी द्वारा टावर लगाया गया है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में उक्क्त टॉवर लगने से कोई भी सुविधा नही मिल पा रही है. 

ग्रामीणों का कहना है कि नेपाल सीमा से सटे हल्दू के ग्रामीणों के साथ हमेशा अनदेखी की गई है. आवश्कता पड़ने पर लोगों के द्वारा नेपाली सिग्नल का उपयोग कर एक दूसरे से संपर्क किया जाता है, जिसमें उन्हें महंगी कॉल पड़ती है. वहीं गांव के सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन सिंह सामंत का कहना है कि गांव से जिओ कंपनी का टावर हटाकर BSNL का टावर लगाया जाए जिससे गांव के लोगों को कनेक्टिविटी से परेशान न होना पड़े. वहीं उन्होंने कहा आवश्यकूता पड़ने पर ग्रामीणों को घर से दूर ऊंचाई वाले स्थान में जाकर एक दूसरे से संपर्क करना पड़ता है. जिसके चलते उन्होंने शासन प्रशासन से निवेदन करते हुए हल्दू ग्राम सभा में जल्द BSNL का टावर लगाने की मांग की है.