Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

पीएम मोदी 2 अप्रैल को उत्तराखंड में चुनाव अभियान की करेंगे शुरुआत

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अप्रैल को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में एक चुनावी रैली करेंगे। रुद्रपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करके पीएम मोदी उत्तराखंड में बीजेपी के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होना है। सभी पांचों सीट 2014 से बीजेपी के पास हैं। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि 2 अप्रैल को रुद्रपुर में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के लिए प्रदेश बीजेपी महासचिव खिलेंद्र चौधरी और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को कॉर्डिनेटर बनाया गया है।

पीएम मोदी के दौरे से पहले उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और बीजेपी नेताओं ने हवन किया। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिन बाद 3 अप्रैल को देहरादून जिले के पिथौरागढ़ और विकासनगर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे और इसके बाद 4 अप्रैल को हरिद्वार में एक रोड शो और संत समाज के साथ बैठक करेंगे।
राज्य बीजेपी महासचिव राजेंद्र बिष्ट और आदित्य कोठारी को क्रमश पिथौरागढ़ और विकासनगर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रमों के लिए संयोजक नियुक्त किया गया है।