Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

पीएम मोदी की रुद्रपुर में रैली, चुनावी अभियान का करेंगे आगाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रुद्रपुर में एक रैली को संबोधित करके उत्तराखंड में बीजेपी के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। रुद्रपुर नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा इलाके का हिस्सा है। रैली में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "उत्तराखंड प्रधानमंत्री के दिल में बसता है। उत्तराखंड के लोग भी उनकी यात्राओं का बेसब्री से इंतजार करते हैं।"

धामी ने कहा, "इस बार का चुनाव भी बहुत खास है, क्योंकि लोगों ने मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाने का मन बना लिया है। उत्तराखंड से सभी पांच सीटें भारी जनादेश के साथ जीती जाएंगी। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों में शामिल धामी पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो कर रहे हैं और सार्वजनिक बैठकों को संबोधित कर रहे हैं। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है।