Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

नैनीताल के पशु चिकित्सक ने लोगों को अपने जानवरों को गर्मी से बचाने की दी सलाह

पिछले कुछ हफ़्तों से उत्तर और मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे न केवल इंसान, बल्कि जानवर भी परेशान हैं।

उत्तराखंड के नैनीताल शहर में पालतू और बेसहारा जानवरों में थकान और गर्मी से जुड़ी बीमारियों के लक्षण दिख रहे हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पशु चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि वो जानवरों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए पर्याप्त उपाय करें।

लोगों को सलाह दी गई कि वे अपने पालतू जानवरों को लंबे समय तक बांधकर न रखें और इस मौसम में उनके शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए उन्हें पर्याप्त वेंटिलेशन और पानी उपलब्ध कराएं।