Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

गंगा घाट पर प्रेमिका के साथ बैठे मुस्लिम युवक का सिर मुंडवाया

हरकी पौड़ी क्षेत्र में गंगा घाट पर बैठे अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। मुस्लिम बताए जा रहे युवक की पिटाई करते हुए उसका सिर मुंडवा दिया। इसके बाद वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट करते हुए इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मामले में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। हरकी पैड़ी क्षेत्र के एक घाट का एक लड़का-लड़की की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है।

वीडियो बुधवार की दोपहर का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक-युवती को पकड़कर एक युवक खुद को हिंदूवादी संगठन का गौ रक्षा प्रमुख बताता दिख रहा है। लड़की के साथ खड़े एक मुस्लिम युवक को एक के बाद एक थप्पड़ जड़ रहा है। युवती उसे छोड़ देने की गुहार लगा रही है। घाट पर मौजूद अन्य युवक भी उसे पकड़कर पीट रहे हैं।

युवक काशीपुर और युवती बिजनौर की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने शहर कोतवाल भावना कैंथोला से पूरे मामले की जानकारी ली। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसमें मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।