Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन

राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसके तहत सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत उपचार दिलाए जाने का अभ्यास किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों तथा चिकित्सकों की टीम द्वारा दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचने पर प्राथमिक उपचार देने, खून उपलब्ध कराने तथा आगे की कार्रवाई का मॉक ड्रिल किया गया।

आपातकाल में लोगों को शीघ्र प्राथमिक उपचार दिए जाने तथा हायर सेंटर रेफर करने के तौर तरीकों तथा इंतजाम के बारे में मॉक ड्रिल किया गया। कार्यक्रम में डॉ दीपिका बिष्ट, डॉ सचिन पांडे, डॉ नेहा कर्नाटक, डॉ एन सी जोशी आदि मौजूद रहे।