Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

देहरादून में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

 प्रदेशभर में मानसून की सक्रियता जारी है। मंगलवार दोपहर बाद देहरादून में मूसलधार वर्षा हुई। करीब एक घंटे में 53.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस दौरान शहर के कई सड़कों, कॉलोनियों और चौक-चौराहों पर जलभराव हुआ। इस दौरान झाझरा में 49.2 एवं विकासनगर में 71.3 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को बागेश्वर जनपद में भारी से भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। दून समेत सात जनपदों में भी भारी वर्षा का चेतावनी दी गई है। देहरादून का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।