हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में प्रदूषण फैला रही अवैध प्लास्टिक इकाइयों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर दादूपुर गोविंदपुर इलाके में छापेमारी कर, बिना अनुमति प्लास्टिक गलाकर दाने बनाने वाली दो इकाइयों की पांच मशीनों को सीज कर दिया गया। स्थानीय निवासियों ने इन इकाइयों से निकलने वाले जहरीले धुएं और दुर्गंध की शिकायत की थी। क्षेत्रीय अधिकारी राजेंद्र सिंह कठैत ने सख्त चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाली और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली इकाइयों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
हरिद्वार में अवैध प्लास्टिक इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई, प्रदूषण फैलाने वाली पांच मशीनें सीज
You may also like
गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ के 555 चोरी के मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए जाएंगे.
Share Market: कच्चे तेल में दाम में तेजी से बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 829 अंक और लुढ़का.
मसूरी में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की भारी किल्लत, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों ने सरकार से लगाई गुहार.
Dhurandhar 2 से पहले एक बार फिर थिएटर में आई धुरंधर पार्ट 1.