Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

मसूरी में बड़ा हादसा, सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरी कार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के मसूरी में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे, जिनके खाई में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव दल ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। हालांकि, खाई में घनी झाड़ियां और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण बचाव कार्य में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

दुर्घटना मसूरी-कोलूखेत मार्ग के पास झड़ीपानी क्षेत्र में हुई। कार के खाई में गिरने के कारण इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। एसडीआरएफ की टीम खाई में गिरी कार तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। फिलहाल कार सवार लोगों की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और राहत-बचाव कार्य जारी है।