Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

लोकसभा चुनाव 2024: काउंटिंग से पहले उत्तराखंड में तैयारियां शुरू

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर चार जून को होने वाली काउंटिंग से पहले राज्य के अलग-एलग हिस्सों में तैयारियां चल रही हैं। उधमसिंह नगर में अधिकारियों की बैठक हुई और जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा, "यहां काउंटिंग के लिए बगवाड़ा, मंडी को केंद्र बनाया गया है और स्ट्रांग रूम वहीं है। तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अधिकारियों, आब्जर्वरों और माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी अलर्ट जारी कर दी गई है और काउंटिंग के लिए बनी टीम को दो दिन के अंदर ट्रेन कर दिया जाएगा।"

अधिकारी ने कहा कि हमने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर लिया है और भारत निर्वाचन आयोग और उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार टेबल, कुर्सी और उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी। नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट पर पहले फेज में 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।