Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

देहरादून में लिंक रोड होगी फोरलेन, केंद्र ने मंजूर किए 715 करोड़

केंद्र सरकार ने देहरादून की 12.17 किमी लंबाई की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड के विकास के लिए 715.97 करोड़ धनराशि की स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह लिंक रोड देहरादून शहर के लिए एक बाईपास के रूप में कार्य करेगी, जिससे देहरादून शहर में भीड़भाड़ और प्रदूषण में भी कमी आएगी। इस सड़क से देहरादून में आवागमन आसान होगा

योजना के मुताबिक सड़क फोरलेन होगी। यह पूरी सड़क नई बनेगी और इसकी जद में छह गांवों में स्थित 44.76 हेक्टेयर निजी व सरकारी भूमि आ रही है। इस सड़क के बनने से जो लोग दिल्ली की तरफ से सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया, पांवटा साहिब या दून की तरफ बल्लूपुर के पास तक आएंगे, उन्हें अनावश्यक रूप से शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा।