Breaking News

उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार टाटा पंच, 4 लोगों की मौत     |   ‘काला हिरण’ मूवी मामले में सलमान खान की याचिका पर दिल्ली HC में अब जून को सुनवाई     |   जब तक मैं पीएम हूं, ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने दूंगा: बेंजामिन नेतन्याहू     |   श्चिम बंगाल: भड़काऊ भाषण केस में अभिषेक बनर्जी के घर नोटिस देने पहुंची CID टीम     |   मई में खुदरा महंगाई दर 0.45 फीसदी बढ़कर 3.93% रही, जो अप्रैल में 3.48 प्रतिशत थी     |  

अमरोहा जनपद में तेंदुए की दहशत

अमरोहा में तेंदुओं का आतंक जारी है। रजबपुर में तेंदुओं का जोड़ा देखा गया जबकि डिडौली में एक महिला तेंदुआ देखकर बेहोश हो गई। नौगांवा सादात में तेंदुआ कुत्ते को उठा ले गया। वन विभाग लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। कई बार तेंदुआ जानवरों पर हमला कर चुका है।

जिले में तेंदुआ लगातार दहशत फैला रहा है। प्रतिदिन जंगलों में तेंदुआ देखा जा रहा है। जंगली जानवरों पर वह हमलावर होकर उनका शिकार कर रहा है। रजबपुर में तेंदुआ का जोड़ा दिखाई दिया है, जिसकी वीडियो भी प्रसारित हो रही है।

डिडौली में तेंदुआ को देख कर महिला बेहोश हो गई। नौगावां सादात में कुत्ते का शिकार कर ले जाता तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है। वन विभाग लोगों को सतर्कता बरतने की हिदायत दे रहा है। तीन स्थान पर पिंजरा लगाया जा चुका है।