Breaking News

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कुछ ही देर में अपना पहला संदेश जारी करेंगे     |   अमेरिका पाकिस्तान के पेशावर में अपना कॉन्सुलेट हमेशा के लिए बंद करेगा     |   देश में अभी पर्याप्त गैस, लंबे समय तक हालात से निपटने को तैयार: पेट्रोलियम मंत्री     |   लोकसभा: कनाडा-नॉर्वे-रूस से ईंधन ले रहे, रोज आ रहे LNG कार्गो- पेट्रोलियम मंत्री     |   ‘एलपीजी सिलेंडर पर पैनिक होने की जरूरत नहीं’, लोकसभा में बोले पेट्रोलियम मंत्री     |  

उत्तराखंड में गुलदार का आतंक, हमले के बाद इलाके में दहशत, स्कूल बंद

उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि अब कई जगहों पर स्कूल बंद करने की नौबत आ गई है। दरअसल जमनाखाल क्षेत्र में गुलदार ने एक व्यक्ति को अपना निवाला बना लिया, जिसके बाद पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन क्षेत्र के स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

बच्चों की सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीम स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ गश्त कर रही है, वहीं महिलाओं को जंगल में चारा लेने न जाना पड़े इसके लिए गांवों तक चारा पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है। गढ़वाल के डीएफओ का कहना है कि जब तक गुलदार पकड़ा नहीं जाता, तब तक वन विभाग की टीम गांवों में लगातार गश्त करती रहेगी। इलाके में पिंजरे और कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं और दो शूटर भी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही गुलदार को पकड़ने की कोशिश की जा रही है, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।