Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

कठुआ आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के पांच जवान, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

जम्मू कश्मीर में कठुआ के आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के पांचों जवानों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को श्रद्धांजलि दी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम सभी शहीद जवानों के परिवार के साथ खड़े हैं। उत्तराखंड वीरों की भूमि है और वे मेरे परिवार के लोग थे और आतंकियों ने जो ये कायराना हरकत की है उसका जवाब दिया जाएगा।

हमले में शहीद हुए जवानों में पौड़ी से राइफलमैन अनुज नेगी, रुद्रप्रयाग से नायब सूबेदार आनंद सिंह रावत, टिहरी से नायक विनोद सिंह, पौड़ी से कमल सिंह और टिहरी से आदर्श नेगी शामिल हैं।