Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

कांवड़ मेलाः हरिद्वार में 7 हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात -DGP

कांवड़ मेला की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड के DGP अभिनव कुमार ने बताया, “कांवड़ मेला कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, लोगों की धार्मिक आस्था की दृष्टि से बेहद अहम है. इस साल कांवड़ मेला 22 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है. एक जुलाई को मेरी अध्यक्षता में एक अंतरराज्यीय बैठक हुई थी,

जिसमें 8 राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया था, इसके अलावा CAPF के अधिकारियों ने भी भाग लिया था. हमारी कोशिश भीड़ प्रबंधन के लिए ड्रोन का भी उपयोग करने पर होगी. इस साल हरिद्वार के आसपास मेला क्षेत्रों में करीब 7000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे.”