Breaking News

अल कायदा AQIS के डिप्टी अमीर आतिफ याह्या पर US ने रखा $10 मिलियन का इनाम     |   PM मोदी ने काशी से पुणे के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई     |   काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है: PM मोदी     |   अफगानिस्तान ने यूनिवर्सिटी हमले को लेकर काबुल में पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब     |   TVK चीफ विजय ने तिरुचेंदूर मंदिर का किया दौरा     |  

उत्तराखंड: टाइगर रिजर्व में जानवरों की गिनती, उदबिलावों में कमी, मगरमच्छ, घड़ियालों की संख्या बढ़ी

Ramnagar: उत्तराखंड के रामनगर में जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में जानवरों की गिनती के नतीजे आ गए हैं। हाल में रिजर्व और कालागढ़ बांध से सटी रामगंगा नदी में ऊदबिलाव, मगरमच्छ और घड़ियाल जैसे जानवरों की संख्या के आकलन के लिए सर्वे किया गया था।

सर्वे के मुताबिक रिजर्व में ऊदबिलावों की संख्या कम हुई है। लेकिन मगरमच्छ और घड़ियालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि पार्क के 12 रेंज में डायरेक्ट साइटिंग मेथड के जरिये सर्वे किया गया। सर्वे तीन दिन तक चला। 

दुनिया भर में मशहूर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व 1,288.31 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। ये देश का सबसे पुराना और सबसे लोकप्रिय टाइगर रिजर्व है।