Breaking News

PM मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की     |   अरविंद केजरीवाल कल मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाएंगे     |   कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले चेतावनी दी गई थी     |   तमिलनाडु कांग्रेस चीफ बोले- DMK के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी     |   पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों में आएगा नजर     |  

सशक्त उत्तराखंड का सपना साकार करेगा निवेशक सम्मेलन, तैयारियां तेज

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मंगलवार को राजभवन में नियोजन सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, उद्योग सचिव विनय शंकर पांडेय एवं उद्योग महानिदेशक रोहित मीणा ने भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारी एवं प्रगति की जानकारी दी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह आयोजन सशक्त उत्तराखंड के स्वप्न को साकार करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के के 21वीं शताब्दी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के संकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उत्तराखंड के हर वर्ग के विकास का संकल्प पूरा हो सकेगा।

बैठक में नियोजन सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि निवेशक सम्मेलन के लिए विनिर्माण, पर्यटन एवं आतिथ्य, कल्याण एवं आयुष, हेल्थ केयर, शिक्षा, ऊर्जा और रियल स्टेट क्षेत्र की पहचान की गई। निवेश आकर्षित करने के लिए प्रचलित नीतियों में संशोधन के साथ नई नीतियां निर्धारित की गईं। इनमें सर्विस सेक्टर नीति, लॉजिस्टिक्स नीति अनुकूलित पैकेज व्यवस्था, कैपेक्स सब्सिडी, एमएसएमई नीति, स्टार्ट अप नीति प्रमुख हैं।