Breaking News

ईरान के ब्रॉडकास्टिंग कॉम्पलेक्स पर इजरायल का हमला     |   मिडिल ईस्ट की स्थिति पर गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल ने बुलाई इमरजेंसी बैठक     |   ईरान ने साइप्रस की तरफ दागीं दो मिसाइलें: ब्रिटेन'     |   कश्मीर में दो दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, प्रदर्शन के चलते फैसला     |   ईरान ने ओमान के तेल टैंकर पर किया अटैक, 4 मरीन स्टाफ जख्मी     |  

उत्तराखंड: लक्सर तहसील की मस्जिद में हो रहे अवैध निर्माण को ढहाया, लंबे समय से था विवाद

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील में एक मस्जिद में किए जा रहे कथित अवैध निर्माण को प्रशासन ने ढहा दिया। अधिकारियों ने जानकारी दी। लक्सर के तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मोहल्ले में बनी इस मस्जिद में खाली पड़ी सार्वजनिक जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा था, जिसे हटा दिया गया है। 

लंबे समय से विवादित इस मस्जिद में चल रहे निर्माण कार्य के विरोध में हिन्दू जागरण मंच ने धरना प्रदर्शन भी किया था। उन्होंने बताया कि प्रशासन के मना करने के बावजूद निर्माण जारी रहा, जिसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी मे उसे ध्वस्त कर दिया। 

लक्सर एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि "मस्जिद हटाने का मामला तो मैं नहीं कहूंगा लेकिन एक शिकायत मेरे पास जरूर आई थी हिंदू जागरण मंच से कि वहां पर अवैध मस्जिद का निर्माण किया गया है और वहां पर अवैध तरीके से नामाज अदा की जा रही है। तो इसमें मैंने तहसीलदार साहब को भेजा था मौके पर। कुछ उन्होंने नया निर्माण कर रखा था, हलांकि, हम पक्का नहीं कह सकते हैं वो अस्थायी जैसा था, वो हमने हटवा दिया था। इसके अलावा इनको हमने बुला भी रखा है। जो भी अभिलेख वगैरा है नगर निगम पूछेंगे से भी पूछेंगे, इनके जो अभिलेख हैं उनको भी देखेंगे कि किसकी जमीन पर ये बना रहे हैं और कोई इजाजत बगैरा है कि नहीं है ये सारी चीजें हम लोग देखेंगे।"