Breaking News

‘24 मार्च को होंगे पार्लियामेंट के लिए चुनाव’, डेनमार्क के प्रधानमंत्री का ऐलान     |   IND vs ZIM T20 WC: चेन्नई में ज‍िम्बाब्वे ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी     |   महाराष्ट्र: सुनेत्रा अजित पवार को सर्वसम्मति से NCP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया     |   भारत और इजरायल के बीच शिक्षा और AI से जुड़े समझौते हुए     |   पीएम मोदी का इजरायल दौरा: भारत और इजरायल के बीच कई समझौते हुए     |  

Union Budget 2026: उत्तराखंड में आतिथ्य उद्योग ने जीएसटी राहत और बेहतर कनेक्टिविटी की मांग की

Union Budget 2026: उत्तराखंड के होटल और रेस्टोरेंट मालिक केंद्रीय बजट का इंतजार कर रहे हैं। इस उम्मीद में कि उनके लिए कुछ अच्छी घोषणाएं होंगी। होटल और रेस्टोरेंट मालिकों का कहना है कि कई सालों से बढ़ती लागत और दूसरी चुनौतियों की वजह से विकास धीमा रहा है। कई रेस्टोरेंट मालिक गैस और बिजली की दरों में कमी चाहते हैं। उनका कहना है कि इससे उनके व्यवसाय को बहुत मदद मिलेगी।

होटल मालिकों का कहना है कि पिछले साल जीएसटी दरें कम की गई थीं, लेकिन उन्हें ज्यादा फायदा नहीं हुआ; क्योंकि इनपुट टैक्स क्रेडिट भी साथ ही बंद कर दिया गया था, जिससे लागत बढ़ गई। उत्तराखंड में बार-बार बड़ी प्राकृतिक आपदाएं आने की वजह से आतिथ्य उद्योग भी सरकार से आसान शर्तों पर लोन देने की अपील कर रहा है। उनका कहना है कि इससे उन्हें अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जीएसटी में छूट भी होटल मालिकों की मांग में शामिल है। उद्योग बेहतर संपर्क मार्गों की भी मांग कर रहा है, ताकि लोग आसानी से अपने ठिकानों तक पहुंच सकें। इससे इलाके में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

उत्तराखंड के आतिथ्य उद्योग को उम्मीद है कि सरकार उनके सेक्टर को एक जरूरी सेवा मानेगी और उसे जिंदा रखने और आगे बढ़ाने के लिए जरूरी समर्थन देगी।