Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

उत्तरकाशी के हिमालयी इलाके में भारी बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे बंद

उत्तराखंड में उत्तरकाशी के हिमालयी इलाके में भारी बर्फबारी की वजह से गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से गंगोत्री तक बंद हो गया है। फिलहाल उत्तरकाशी में पांच कनेक्टिविटी रूट पूरी तरह से बंद हैं।

जिन मोटर रोड से बर्फ हटाई गई है, वहां फिसलने का खतरा बना हुआ है। इलाके के लोगों और टूरिस्टों को अपनी गाड़ियों को बर्फ से बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

वहीं टूरिस्ट हर्षिल घाटी में भारी बर्फबारी का मजा ले रहे हैं, बर्फबारी की वजह से उत्तरकाशी के दस से ज्यादा गांवों में बिजली सप्लाई ठप हो गई है।