Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

पहाड़ों पर बारिश से हरिद्वार-ऋषिकेश में बढ़ा गंगा का जलस्तर

पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश का असर मैदानी भागों में दिखाई दे रहा है। हरिद्वार और ऋषिकेश में तेज बारिश से गंगा और उसकी सहायक नदियां ऊफान पर आ गई है। गंगा घाट और तट जलमग्न हो गए हैं।

रविवार सुबह करीब 10 बजे गंगा नदी चेतावनी रेखा 339.50 से 15 सेमी 339.65 मीटर ऊपर बह रही थी। नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया। गंगा घाटों और तटों पर जल पुलिस के कर्मचारी तैनात किए गए। तटीय इलाकों में रहने वालों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए मुनादी की गई।