Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

नैनीताल में पहले नक्षत्र महोत्सव का समापन, देश भर से देखने पहुंचे थे पर्यटक

Uttarakhand: उत्तराखंड के नैनीताल में पहला नक्षत्र महोत्सव रविवार को खत्म हो गया। इस महोत्सव को देखने के लिए देश भर से पर्यटक पहुंचे। उत्तराखंड पर्यटन विभाग और एस्ट्रोवर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित ये महोत्सव में खगोल-पर्यटन को बढ़ावा  देने के लिए 25 अक्टूबर को ताकुला के एस्ट्रो विलेज में शुरू हुआ था।

तीन दिन के महोत्सव में एस्ट्रोफोटोग्राफी, वर्कशॉप, स्टारगेजिंग, सोलर ऑब्जर्वेशन, नेविगेशन और टाइमकीपिंग सेशन भी शामिल थे। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने रोवर रेस, बर्ड वॉचिंग, ट्रेकिंग, बोनफायर्स और नाइट स्काई ऑब्जर्वेशन  का लुत्फ उठाया।

महोत्सव को देखने पहुंचे पर्यटकों ने आयोजकों की कोशिशों की तारीफ की। उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने भविष्य में इस तरह के और ज्यादा शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की।