Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

ऋषिकेश में बंद पड़े फार्मास्युटिकल प्लांट के गोदाम में लगी आग

.उत्तराखंड के ऋषिकेश में कई सालों से बंद पड़ी इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स (आईडीपीएल) फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई। आग बुझाने के लिए करीब चार थाना क्षेत्रों से दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

केमिकल के ड्रमों में धमाके की तेज आवाज सुनकर बंद फैक्ट्री के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंद फैक्ट्री के गोदाम में केमिकल के ड्रम और एक्सपायरी डेट की दवाइयां रखी हुई थीं।