Breaking News

ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |   दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन     |   ईरान में पेट्रोल हुआ महंगा, ज्यादा खपत करने वालों के लिए बढ़ाई गई कीमत     |   मियामी में ऐमेजॉन कार्गो विमान हादसे की जांच तेज, 5 लोगों की हुई थी मौत     |   यूपी सरकार की तैयारी, ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक 30 मिनट में पहुंचेंगे     |  

Uttarakhand: नैनीताल के जंगलों में फिर लगी आग, जल्द पाया गया काबू

नैनीताल जिले के भवाली वन क्षेत्र से शुक्रवार शाम को जंगल में आग लगने की खबर सामने आई। जहां आग लगी थी उसके पास में ही एलपीजी का डिपो है जिससे खतरा और बढ़ गया। सूचना मिलते ही जिले के अधिकारी एक्शन में आए और आग पर काबू पा लिया। 

अधिकारियों के मुताबिक दो हफ्तों की शांति के बाद फिर से जंगली क्षेत्र में आग की घटना सामने आई। भवाली में जंगली आग की घटना से अब तक 13 हेक्टेयर से ज्यादा वन भूमि प्रभावित हुई।

इस सीजन में जंगल में आग लगने की 1,167 घटनाएं हुई हैं, जिसमें लगभग 1600 हेक्टेयर जमीन पर असर पड़ा है।  उत्तराखंड में जंगल की आग ने अब तक छह लोगों की जान ले ली है और पांच लोग घायल हो गए हैं।