Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

'नेशन फर्स्ट और फैमिली फर्स्ट दलों के बीच चुनाव', हरिद्वार में बोले सीएम योगी

Uttarakhand: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी लोकसभा चुनाव को 'नेशन फर्स्ट' और 'फैमिली फर्स्ट' दलों के बीच का चुनाव करार दिया है। हरिद्वार में रविवार को योगी ने कहा कि 'फैमिली फर्स्ट' की विचारधारा में यकीन रखने वाले कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दल हैं। 

हरिद्वार की एक चुनावी सभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने देश को मुसीबतें ही दी हैं और आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार, परिवारवाद, जात-पात सब कांग्रेस की ही देन है। मुख्यमंत्री के मुताबिक कांग्रेस और दूसरे विपक्षी  दल परिवार को प्राथमिकता देते हैं मगर बीजेपी सब कुछ देश को समर्पित करती है। 

हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत पर दांव लगाया है। उत्तराखंड की पांच लोकसभा  सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएँगे।