Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह के घर ED की रेड, कई ठिकानों पर की छापेमारी

Uttarakhand: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में बुधवार को उत्तराखंड के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत से जुड़े ठिकानों पर छापे मारे। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ में कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने तलाशी ली। 

रावत ने 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) छोड़ दी थी और वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। माना जा रहा है कि ईडी की जांच राज्य में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में कथित अवैध गतिविधियों से जुड़ी है।