Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

जिलाधिकारी ने किया हरिद्वार जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने आज हरमिलाप जिला अस्पताल पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने जनरल वार्ड, ओटी डेंगू वार्ड समेत अस्पताल के सभी विभागों की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम के निरीक्षण में जिला अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाएं ठीक पाई गई है। डीएम ने कहा कि हरमिलाप जिला चिकित्सालय हरिद्वार का आज निरीक्षण किया गया है सभी वार्डो और ओपीडी सहित स्टाफ के बारे में जानकारी ली गई है।

अस्पताल में बिल्डिंग काफी जर्जर हालत में है जो की निष्क्रीयोजन होने की प्रक्रिया में है इसको नए बने महिला ज़िला चिकित्सालय में 200 बेड की बिल्डिंग में शिफ्ट करने के लिए जल्द ही प्रयास किए जाएंगे। शौचालय की साफ सफाई में कमी मिली है और काउंटर पर ऑनलाइन पेमेंट नहीं हो रही है इसके जल्द ही व्यवस्था कराए जाने के आदेश दिए हैं जिससे कि आम पब्लिक को कोई असुविधा न हो।