Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

उत्तराखंड में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप

उत्तराखंड में डेंगू के मामलों में वृद्धि हो रही है। अब तक पांच जिलों में कुल 75 मामले सामने आए हैं, जिनमें पौड़ी जिले में सबसे अधिक 59 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सीएमओ को डेंगू रोकथाम और बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर पर डेंगू मामलों की निगरानी की जा रही है, और आगामी नवंबर और दिसंबर तक डेंगू संक्रमण के फैलने की आशंका बनी हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल 17 सितंबर तक केवल 75 मामले सामने आए हैं।

ऋषिकेश में एक डेंगू मरीज की मौत हो गई है, जिसे कई अन्य बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा था। विभाग मौत के कारणों की सच्चाई जानने के लिए डेथ ऑडिट करवा रहा है।