Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

देहरादून के नवनियुक्त डीएम सविन बंसल ने सरकारी कार्यालयों का किया औचक निरिक्षण

देहरादून के नवनियुक्त डीएम सविन बंसल ने जबसे कार्यभार संभाला है तबसे औचक निरिक्षण कर सरकारी कार्यालयों में फटकार लगाई जा रही है। वहीं अधिकारीयों के मन में भी खौफ साफ तौर पर नजर आ रहा है। हालांकि डीएम का कहना है कि सरकारी विभागों मे गलतियां निकालना इन किए जा रहे निरिक्षणों का उद्देश्य नहीं बल्कि आम जन को लाभ पहुंचाना है।

डीएम सविन बंसल ने कुछ वक्त पहले ही कार्यभार संभाला है शायद इसीलिए हालातों का जायजा लिया जा रहा है वहीं जिला स्तर से कई बड़ी चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। स्मार्ट सिटी,  भिक्षावृत्ति,  कूड़ा निस्तारण , बदहाल सड़कों जैसी कई समस्याओं ने देहरादून के जिलाधिकारीयों की नींद उड़ाई हैं अब नए डीएम साहब का यह कड़ा रुख़ कितने दिन और देखने को मिलता है ये देखना बड़ा दिलचस्प होगा।