Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

Dehradun: प्लास्टिक कचरे की समस्या से मिलेगी मुक्ति, स्वचालित प्लास्टिक बोतल क्रशर लगे

Dehradun: प्लास्टिक कचरे की समस्या से निपटने के लिए, उत्तराखंड के देहरादून नगर निगम ने गुरुवार को शहर में एक स्वचालित प्लास्टिक बोतल क्रशर का शुभारंभ किया। यह ऑटोमैटिक मशीन एक घंटे में लगभग 400 प्लास्टिक बोतलों को नष्ट कर उन्हें बहुत छोटे-छोटे कणों में बदलने में सक्षम है। 

आम लोग इन मशीनों में प्लास्टिक की बोतलें डाल सकते हैं। इन बोतलों को बारीक कणों में बदलकर फर्नीचर निर्माण और दूसरे उत्पादों में दोबारा इस्तेमाल किया जाता है। अधिकारियों के मुताबिक, यह पहल उत्तराखंड की राजधानी को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो राज्य के प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड मिशन के अनुरूप है।

देहरादून के नगर आयुक्त ने बताया, ''लगातार सिंगल-यूज प्लास्टिक को कैसे डिस्पोज सही तरीके से किया जा सके, उस दिशा में भी प्रयास किए जा रहे थे और उसी एक कार्य योजना को क्रियान्वित किया गया है। यहां पर बॉटल-क्रशर मशीन लगाई गई है, जिसमें की जो यूज बोतल हैं उनको फाइन पेलेट्स में जो की बताया जा रहा है कि 0.5 एमएम से भी कम का इनका साइज होगा। इनको आसानी से किसी भी कंस्ट्रक्शन के कामों में या फिर फर्नीचर बनाने में भी यूज किया जा रहा है। तो सर्कुलर इकॉनमी की दिशा में एक ये पहल की गई है।"