Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

आचार संहिता के कारण सांस्कृतिक मेले स्थगित

केदारनाथ विधानसभा में आगामी 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण क्षेत्र में होने वाले सांस्कृतिक मेलों के आयोजन पर विराम लगा हुआ है। विगत वर्ष की बात करें तो तल्लानागपुर से लेकर केदार घाटी तक इन दिनों सांस्कृतिक मेलों की धूम रहती थी तथा सांस्कृतिक मेलों में उभरते कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकारों को अपने प्रतिभा का जौहर दिखाने का सुनहरा अवसर मिलता था मगर इस वर्ष उपचुनाव की आचार संहिता लगने के कारण सांस्कृतिक मेलों के आयोजन पर विश्राम लगा हुआ है।