Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

उत्तराखंड: कांग्रेस के काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने मंगलौर विधानसभा उप-चुनाव जीता

उत्तराखंड में मंगलौर विधानसभा उप-चुनाव में शनिवार को कांग्रेस ने जीत दर्ज की। कांग्रेस के उम्मीदवार काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने बीजेपी के करतार सिंह भड़ाना को 422 वोटों के मामूली अंतर से हराया। निजामुद्दीन की इस सीट पर ये चौथी जीत है। इससे पहले वो दो बार बसपा के टिकट पर और एक बार कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर इस सीट पर जीत चुके हैं। 

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में भी बसपा ने इस सीट पर कब्जा बरकरार रखा था। इस उप-चुनाव में बसपा तीसरे जगह पर रही। पार्टी के पूर्व विधायक सरवत करीम अंसारी के बेटे उबैदुर रहमान को 19,559 मत मिले। निजामुद्दीन को 31,727 और भड़ाना को 31,305 मत मिले।