Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

Uttarakhand: उत्तरकाशी में बादल फटने से भयंकर तबाही, पहाड़ी राज्यों में क्यों होते हैं ऐसे हादसे

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। इससे धराली के ऊंचाई वाले गांवों में तबाही मच गई। पानी के तेज प्रवाह में बह गए लोगों की तलाश जारी है। बादल फटने का मतलब बहुत कम समय में एक सीमित इलाके में भारी बारिश होने से है। इससे विनाशकारी नतीजे सामने आते हैं।

बादल फटने से अक्सर अचानक बाढ़ और भूस्खलन होता है, जिससे बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचता है। गरज, बिजली, तेज हवाएं और ओलावृष्टि निवासियों और वन्यजीवों, दोनों के लिए खतरा बढ़ा देती हैं। ये घटनाएं आमतौर पर पहाड़ी इलाकों में पर्वतीय उठान के कारण होती हैं।

विशेषज्ञ हिमालय और दूसरे पहाड़ी इलाकों में बादल फटने की बढ़ती घटनाओं को वैश्विक जलवायु परिवर्तन से जोड़ते हैं। ऐसे हालात में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम संबंधी सलाह का बारीकी से पालन करें और ऐसी घटनाओं में ज्यादा नुकसान से बचने के लिए ऊंची जगहों पर चले जाएं।