Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

मुख्यमंत्री धामी ने किया पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध पर नियंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं वही आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून पुलिस मुख्यालय में ओचक निरीक्षण करने पहुंचे. निरीक्षण के दौरान  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था बेहतर करने को लेकर दिशा निर्देश दिए. साथ ही पुलिस अधिकारियों को प्रदेश में धर्मांतरण और लव जिहाद मामलों पर ध्यान देने के लिए भी कहा. 

पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के कई जिलों में चोरी और मारपीट जैसी कई बड़ी घटनाएं सामने आई है. लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नही हो पाई है. 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यों का निरीक्षण किया और एडीजी स्तर के अधिकारियों से केसों की प्रगति के बारे पूछा।मुख्यमंत्री ने मुख्यालय पंहुचकर सभी कार्यालयों व अनुभागों का औचक निरीक्षण किया है व वहां की कार्यप्रणाली का जायजा भी लिया।