Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

चारधाम मार्ग वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन

चारधाम यात्रा में आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों के आवागमन को देखते हुए परिवहन विभाग चारधाम यात्रा मार्गों पर चार्जिंग स्टेशन लगाने की तैयारी कर रहा है। इस बात को लेकर आरटीओ प्रशासन सुनील शर्मा ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों पर इलेक्ट्रिक वाहनों का इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं, जो रुड़की से शुरू होकर चारों धामों की तरफ जाता है, और वहां पर हम जगह-जगह पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर रहे हैं। लगभग हर 40 किलोमीटर के दायरे में एक चार्जिंग स्टेशन होगा जिनमें से 24 चार्जिंग स्टेशन संचालित होना शुरू हो चुके हैं।