Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

ऊखीमठ में मौसम के बदला मिजाज

केदार घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। केदार घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम के करवट लेने से तापमान में हल्की गिरावट महसूस होने लगी है। केदार, मदमहेश्वर घाटियों के ऊंचाई वाले इलाकों के तापमान में हल्की गिरावट महसूस होने से 6 माह बुग्यालों में प्रवास करने वाले भेड़ पालकों ने निचले क्षेत्रों की ओर रूख कर दिया है। आने वाले दिनों में यदि हिमालयी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज इसी प्रकार रहा तो हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बन सकते हैं।