Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

ईजा-बैंणी महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, हल्द्वानी में रूट डायवर्जन

एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में गुरुवार को ईजा-बैंणी महोत्सव में सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। सीएम धामी के दौरे और शहर में वाहनों का दबाव रहेगा। ऐसे में पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। अगर आप घर से वाहन लेकर निकल रहे हैं तो प्लान अवश्य देख लें। रूट डायवर्जन के चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि डायवर्जन सुबह नौ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक रहेगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। जीपीएस के माध्यम से भी पार्किंग स्थलों तक पहुंच सकते हैं।

बरेली रोड से आने वाली बसें तीनपानी बाईपास तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास होकर नरीमन तिराहा आएंगी। हाइडिल से सौरभ होटल पर ईजा-बैणी उतरेंगे। बसें वुड पीकर के पीछे पार्किंग में पार्क होंगी।

रामपुर रोड से आने वाली बसें आईटीआई तिराहे से कैंसर तिराहा, धानमिल तिराहा, मुखानी चौराहा से पनचक्की रोड पर आकर महेंद्र सिंह अधिकारी प्लाटिंग एरिया में पार्क होंगी।
कालाढूंगी व रामनगर से आने वाली बसें लालडांट तिराहे से मुखानी चौराहा, पंचक्की रोड से महेंद्र सिंह अधिकारी प्लाटिंग एरिया में पार्क होंगी।